फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vigilance arrested Kulgarhi police station SHO for taking 70 thousand bribe

विजिलेंस ने थाना कुलगढ़ी एसएचओ को ७० हजार रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested Kulgarhi police station SHO for taking 70 thousand bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में थाना कुलगढ़ी के एसएचओ रूपिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसएचओ ने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता की मदद करने की एवज में पहले 70 हजार रुपये वसूले और फिर 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर रहा था। उधर, थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने शनिवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विजिलेंस अधिकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह वासी गांव कासू बेगू जिला फिरोजपुर ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर थाना कुलगढ़ी के एसएचओ रूपिंदरपाल सिंह के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी। तहकीकात करने पर पाया गया कि गांव कासूबेगू निवासी मेजर सिंह व गगनदीप के बेटे के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में एक मामला दर्ज है। उस मामले की तफ्तीश एसएचओ रूपिंदर पाल सिंह कर रहा था। इस मामले में उनकी मदद करने के बदले उसने 70 हजार रुपये ले लिए थे। बावजूद इसके 80 हजार रुपये और मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed