फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   veterinary inspectors, state level rally, state government, muktsar, jalandhar, punjab

लंबी में वेटरिनरी इंस्पेक्टरों की राज्य स्तरीय रैली

Sun, 07 Aug 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Sun, 07 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
veterinary inspectors, state level rally, state government, muktsar, jalandhar, punjab
रैली - फोटो : Demo Pic
पंजाब स्टेट वेटरिनरी इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार को प्रदेश भर से वेटरिनरी इंस्पेक्टरों ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलका लंबी में राज्य स्तरीय रैली की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बरिंदरपाल सिंह कैरो ने की। इस रैली में वेटरिनरी इंस्पेक्टरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि एक ओर तो कृषि प्रधान सूबा होने की वजह से पंजाब में पशु पालन सहायक धंधे के तौर पर विकसित हो रहा है। वहीं पशुधन विकास में 80 फीसदी योगदान देने वाले और गांवों में रहकर पशुधन की संभाल करने वाले वेटरिनरी इंस्पेक्टरों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री के साथ कई बैठकें होने के बावजूद वेटरिनरी इंस्पेक्टर केडर की प्रमुख मांगों नहीं मानी जा रही। एसोसिएशन के सदस्य तहसील स्तर पर सीनियर वेटरिनरी इंस्पेक्टर बनाने, हिमाचल की तर्ज पर विजिटिंग फीस निर्धारित करने, बीवीएससी की डिग्री में डिप्लोमा के बाद सीटें आरक्षित करने, वेटरिनरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा कोर्स का कार्यकाल दो से बढ़ाकर तीन साल करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने को संघर्षरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद्र महाजन, सीनियर उपाध्यक्ष निर्मल सैनी, मनदीप सिंह गिल, जरनैल सिंह संघा, अमित ग्रोवर, गुरशविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, बलकार नइय्यर, जगजीत रंधावा, गुरदीप बासी, परमजीत ग्रेवाल, यश चौधरी, संदीप सरां, मंगल सिंह समेत बड़ी गिनती में प्रदर्शनकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed