{"_id":"6641ff3ac0c9811365027542","slug":"vandalism-in-house-of-youth-bjp-leader-in-chandpur-village-of-jalandhar-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: भाजपा के यूथ प्रधान के घर आधी रात घुसे हमलावर, कार को लगाई आग, परिवार दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: भाजपा के यूथ प्रधान के घर आधी रात घुसे हमलावर, कार को लगाई आग, परिवार दहशत में
Mon, 13 May 2024 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 05:23 PM IST
सार
भाजपा के यूथ प्रधान सुखप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10 बजे सो गए थे। रात 2 बजे के बाद गाड़ी के सायरन की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी, जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। देखा कि उनकी ब्रिजा गाड़ी को आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर देहात के थाना पतारा के गांव चांदपुर में रात को यूथ भाजपा नेता के घर पर हमला कर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक रात के 1.45 बजे गेट फांदकर भाजपा नेता के घर में घुसे दो नकाबपोश युवकों ने अंदर खड़ी ब्रिजा गाड़ी को आग लगा दी। भाजपा के यूथ प्रधान सुखप्रीत सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10 बजे सो गए थे। रात 2 बजे के बाद गाड़ी के सायरन की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी, जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। देखा कि उनकी ब्रिजा गाड़ी को आग लगी हुई थी। तुरंत बाद परिवार वालों व मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
भाजपा नेता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान दर्ज हैं। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें नकाबपोश 2 युवक कार को आग लगाते नजर आए लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।