फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   uvauthorised wine shop catch in kapurthala

अवैध शराब ठेका पकड़ा

Sat, 11 Apr 2020 08:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
uvauthorised wine shop catch in kapurthala
गांव मैणवा में शुक्रवार की देर रात चौकी साइंस सिटी की पुलिस ने रेड करके अवैध शराब ठेका पकड़ा। वहां सरेआम देसी शराब बिक रही थी। पुलिस टीम को देखकर कारिंदा शराब वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिसे शराब जब्त करके ठेकेदार व कारिंदे समेत चार लोगों को नामजद करके गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है।
विज्ञापन

चौकी साइंस सिटी के इंचार्ज एएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि कोरोना वायरस के चलते जहां सूबे में भर में कर्फ्यू के चलते सब कुछ बंद हैं, ऐसे में ठेकेदार कुलविंदर चंद एंड कंपनी गांव मैणवां में अवैध ठेका खुलवा कर नाजायज शराब बिकवा रहे हैं। इस पर उन्होंने तुरंत छापामारी की तो वहां पर विजय कुमार निवासी गांव मैैणवा घर में बनी दुकान में देसी शराब रखकर सरेआम बेच रहा था। पुलिस की रेड की सूचना मिलते ही विजय कुमार फरार हो गया। पुलिस ने वहां से करीब 12 पेटी देसी शराब की बरामद करके अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

एएसआई के अनुसार विजय कुमार ठेकेदार कुलविंदर चंद, तरलोक चंद उर्फ राणा और रघबीर सिंह खैड़ा के ठेके की शराब अवैध ढंग से गांव में नाजायज तरीके से बेच रहा था। इन चारों के खिलाफ थाना सदर में एक्साइज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। हैरानी वाली बात तो यह भी है कि जिस एक्साइज इंस्पेक्टर के अधीन कपूरथला का एरिया आता है, वह ठेकेदारों को अपने एरिया का न जाने क्यों मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्साइज इंस्पेक्टर रन बहादुर ने तो साफ तौर पर मना कर दिया कि यह ठेका उनके अधीन नहीं आता है। उनके बयान से मामला संदिग्ध लग रहा है। ईटीओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि शराब बरामद के मामले में पुलिस को धारा-188 भी लगानी चाहिए थी। जिस ठेकेदार की शराब अवैध ढंग से बिक रही थी, वह वडाला कलां का एरिया कपूरथला के एक्साइज इंस्पेक्टर रन बहादुर के अधीन आता है। बहरहाल, इस पूरे मामले में पुलिस और एक्साइज विभाग की भूमिका पूरी तरह से संदेहास्पद प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed