{"_id":"6044c2128ebc3ed3a240171e","slug":"uncontrollable-car-entered-shop-three-injured-abohar-abohar-news-pkl406272461","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार दुकान में घुसी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार दुकान में घुसी, तीन घायल
विज्ञापन
अबोहर में कार की टक्कर से गिरी दीवार। संवाद
- फोटो : ABOHAR
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। फाजिल्का रोड स्थित शिवपुरी के सामने शनिवार की देर रात बेकाब कार कबाड़ की दुकान में घुस गई। इससे दुकान की दीवार गिर गई और मलबे में दबकर कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया।
पुरानी फाजिल्का रोड स्थित फ्रेंडस कालोनी निवासी 31 वर्षीय पल्लव कुमार अपने पांच वर्षीय बेटी यशिका व आठ वर्षीय बेटे चित्रांग के साथ लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे शिवपुरी के सामने कार कबाड़ की दुकान में जा घुसी।
इससे दुकान की दीवार टूट गई और छत का मलवा कार पर आ गिरा और कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। इनके पीछे आ रहे परिवार के लोगोें ने तीनों को मलबे से निकाला और सरकारी अस्पताल ले गए। थाना नंबर एक के एएसआई सतपाल के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है.