{"_id":"6aa9366209f9c073b90bf95e","slug":"uncle-shoots-nephew-dead-over-land-dispute-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-105630-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जमीनी विवाद में ताया ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जमीनी विवाद में ताया ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या
Tue, 15 Sep 2026 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। गांव मंसूर देवा वाला कलां में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने भतीजे गुरविंदर सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जसविंदर सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के ताया जसवंत सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह का अपने छोटे भाई से कुछ मरले जमीन को लेकर विवाद था। इसी विवाद के चलते जसविंदर सिंह ने गुरविंदर सिंह की हत्या की। जसवंत ने आरोप लगाया कि जसविंदर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसने वर्ष 2007 में अपने साले की भी गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस को शिकायत के बाद जसविंदर की रिवाॅल्वर जमा करवाई गई थी। हालांकि, वह बाद में उसे वापस ले आया था। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह और थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।