फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ukraine Student Welcome: When there is no one sitting at the desk, why keep the welcome table and chairs: Sumit Nagrath

यूक्रेन स्टूडेंट वेलकम: जब डेस्क पर कोई बैठा ही नहीं है तो स्वागती मेज व कुर्सियां क्यों रखी: सुमित नागरथ

Sat, 05 Mar 2022 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ukraine Student Welcome: When there is no one sitting at the desk, why keep the welcome table and chairs: Sumit Nagrath
जालंधर। यूक्रेन से पंजाब लौटे छात्रों की आंखों ने जब अभिभावकों को देखा तो नम हो गईं लेकिन पंजाब सरकार की अनदेखी ने उन्हीं आंखों में अंगार भी भर दिए। बात है 4 मार्च की जब जालंधर के 8 छात्र जो बड़ी मशक्कत के बाद यूक्रेन से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। जैसे ही वह निकले तो वहां सभी राज्यों की हेल्प डेस्क लगी हुई थी जो यूक्रेन से लौटे छात्रों का बैंड-बाजों के साथ स्वागत कर रहे थे लेकिन पंजाब के हेल्प डेस्क पर कोई अधिकारी ही नहीं था।
विज्ञापन

इस पर छात्रों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब डेस्क पर कोई बैठा ही नहीं है तो स्वागती मेज व कुर्सियां क्यों रखी हैं ऐसे छात्रों का वेलकम करना है। यूक्रेन से लौटे छात्र सुमित नागरथ ने कहा कि पंजाब सरकार बाकी राज्यों से कुछ सीखे, क्या सरकार को हमारी घर वापसी से खुशी नहीं हुई। अन्य राज्यों ने छात्रों के खाने से लेकर घर तक पहुंचाने के लिए वाहन भी खड़े कर रखे हैं और यहां तो उन्हें किराये की टैक्सी कर घर जाना पड़ा। जिस तरह से सरकार उन्हें यूक्रेन से निकालने व सुविधायें प्रदान करने का दम भर रही थी वह अब कहां हैं। उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें केंद्र सरकार ने यूक्रेन से निकालकर देश पहुंचा दिया और पंजाब सरकार दिल्ली से जालंधर तक नहीं ला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed