फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   two held in custom custody

झोरड़खेड़ा निवासी दोनों श्रद्धालु कस्टम विभाग की हिरासत में

Fri, 15 Nov 2019 09:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
two held in custom custody
फिरोजपुर के मरदाना इंटरनेशनल कीर्तन दरबार सोसायटी के जरिये पाकिस्तान गए जिन दो श्रद्धालुओं को भारत आते समय वाघा-अटारी सीमा पर 600 ग्राम अफीम लाने के आरोप में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों ने रोक लिया था, वे शुक्रवार को भी कस्टम विभाग के अधिकारियों की हिरासत में रहे। अबोहर से अटारी सीमा पर उनसे मिलने पहुंचे उनके परिजनों को भी दिन भर उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली। गांव झोरड़खेड़ा के सरपंच सुभाष कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह बलदेव सिंह व करनैल सिंह के परिजनों को साथ लेकर अटारी सीमा पर पहुंचे और कस्टम अधिकारियों से मिलकर मामले की जानकारी हासिल करनी चाही। पहले तो उन्होंने कुछ देर इंतजार करने का आश्वासन दिया लेकिन दिन भर विभाग कार्यालय के बाहर खड़े रहने के बाद भी उन्हें बलदेव सिंह व करनैल सिंह से नहीं मिलने दिया गया। अधिकारियों ने उन्हें यह भी जानकारी नहीं दी कि अगर उन दोनों पर मामला दर्ज हुआ है तो कौन सी धाराएं जोड़ी गई। सुभाष ने बताया कि वे शनिवार सुबह फिर अटारी सीमा पर पहुंच कर कस्टम अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed