फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two friends on the Manimahesh Yatra died after falling into a ravine.

Jalandhar News: मणिमहेश यात्रा पर निकले दो दोस्तों की खाई में गिरने से मौत

Mon, 14 Sep 2026 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 14 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Two friends on the Manimahesh Yatra died after falling into a ravine.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। श्री मणिमहेश यात्रा पर निकले जिला पठानकोट के गांव पंगोली के दो दोस्तों की रविवार देर रात भरमौर, हिमाचल प्रदेश के निकट एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 200 से 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

मृतकों की पहचान ज्योति प्रकाश (25) और अनिल सिंह (32) के रूप में हुई है। दोनों गांव पंगोली के निवासी थे। वे मोटरसाइकिल पर श्री मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। यह हादसा भरमौर से करीब दो किलोमीटर पीछे हुआ। ज्योति प्रकाश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अनिल सिंह के पीछे एक बेटा और एक बेटी हैं। हादसे की खबर गांव पंगोली पहुंचते ही परिवारों में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों का उनके परिवार सदस्यों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed