{"_id":"5e4ec0198ebc3ef2542db4c6","slug":"two-died-due-to-fall-of-sand-one-saved-firozpur-news-pkl3671517147","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: रेत का तोंदा गिरने से तीन दबे, दो की मौत, घटना को लेकर सभी ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर: रेत का तोंदा गिरने से तीन दबे, दो की मौत, घटना को लेकर सभी ने साधी चुप्पी
Fri, 21 Feb 2020 01:53 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तलवंडी भाई के अंतर्गत एक गांव में अवैध रेत खनन करते समय रेत का तोंदा गिरने से दबे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया। जिस व्यक्ति को बचाया गया है, वह एक सियासी नेता का बेटा है। बताया जा रहा है कि सियासी नेता अपने खेत में अवैध तरीके से रेत खनन कर रहा था। उधर, एसपी (डी) अजय राज वीर सिंह ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है। यह भी कहा कि इस संबंध में किसी ने शिकायत भी नहीं दी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बुधवार को रात एक सियासी व्यक्ति अपने खेत में अवैध तरीके से रेत खनन कर रहा था कि अचानक रेत का तोंदा गिरने से तीन लोग उसके नीचे दब गए। बड़ी मुश्किल से तीनों को रेत के नीचे से निकाला गया। गड्ढे से बाहर निकालने पर पता चला कि दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक को बचा लिया गया है। जिसे बचाया था वो एक सियासी नेता का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव का कोई भी व्यक्ति इस घटना के बारे में बातचीत करने को तैयार नहीं है। इस संबंध में तलवंडी भाई की पुलिस भी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंधी कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने उन्हें इस घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अवैध रेत खनन किसी सियासी व्यक्ति के खेत में हो रहा था। इसीलिए घटना को दबा दिया गया है। ये घटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों के पास भी है, लेकिन पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। सियासी मामला होने के कारण मरने वालों के परिजनों के साथ भी समझौता कर लिया गया है। इसलिए जिनके परिवार के सदस्य मरे हैं वे भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि जिनके परिवार से मरे हैं, उनका कहना है कि छत से गिरकर मौतें हुईं हैं। इस पूरी घटना को दबा दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी जंगा वाला मोड़ पर एक सियासी व्यक्ति पुलिस की गाड़ी पर गोलियां दागकर दो अपराधियों को छुड़ाकर ले गया था लेकिन पुलिस ने सियासी व्यक्ति के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है।