{"_id":"687292f8e10e230b81077663","slug":"two-children-fell-into-the-canal-one-was-saved-one-was-swept-away-firozpur-news-c-16-1-pkl1027-761760-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नहर में गिरे दो बच्चे, एक को बचाया, एक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नहर में गिरे दो बच्चे, एक को बचाया, एक बहा
Sat, 12 Jul 2025 10:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। जलालाबाद उप मंडल के गांव चक रोही वाला में प्रवासी मजदूरों के दो बच्चे ईस्टर्न नहर में गिर गए। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। नहर में गिरने वाले तीन वर्षीय राघव को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन डेढ़ वर्ष की बच्ची चकोर पानी में बह गई।
मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर मजदूरी करने वाले प्रवासी मजदूरों ने गांव चक रोही वाला में ईस्टर्न कनाल के पास ही अपनी झोपड़ियां बनाई हुई हैं। शनिवार शाम को मजदूरों के बच्चे नहर के पास ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते डेढ़ वर्षीय चकोर पुत्री रविंद्र कुमार व तीन वर्षीय राघव पुत्र जवाहरी लाल नहर में जा गिरे। आसपास के खेतों में कार्य कर रहे मजदूरों ने राघव को तो बचा लिया लेकिन चकोर नहर में बह गई, जिसका देर शाम तक सुराग नहीं मिला था।