{"_id":"614f41a88ebc3e09f0590cb7","slug":"two-arrested-for-selling-arms-from-rajasthan-and-madhya-pradesh-firozpur-news-pkl427986576","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान व मध्यप्रेदश से हथियार लाकर बेचने वाले दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान व मध्यप्रेदश से हथियार लाकर बेचने वाले दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। सीआईए स्टाफ ने राजस्थान और मध्यप्रदेश से पिस्तौलें और रिवाल्वर लाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने शनिवार को सात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ के सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य राजमार्ग स्थित गांव खाईफेमीकी के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी डेविड वासी गांव कुंडे, मंगल सिंह उर्फ मंगा वासी वार्ड नंबर-13, ममदोट व विनय वासी रेलवे कालोनी बर्ट रोड राजस्थान और मध्यप्रदेश से अवैध हथियार जैसे पिस्तौलें व रिवाल्वर लाकर यहां बेचते हैं।
उक्त आरोपी साजन सोनी वासी ममदोट, जोंटी वासी ग्वाल मंडी फिरोजपुर छावनी, गुरदीप सिंह वासी जाया रखइयां उताड़, ममदोट व गिल साहब वासी जालंधर को बेच चुके हैं, ये लोग इन्हीं हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सब-इंस्पेक्टर को सूचित किया कि डेविड और मंगल खाई पुल के पास नहर के पास खड़े हैं और किसी को असलहा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर डेविड और मंगल को काबू कर लिया। फिलहाल इनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस उक्त दोनों शातिरों से पूछताछ में जुटी है। इनसे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, थाना सदर पुलिस ने आरोपी डेविड, मंगल सिंह, विनय, साजन सोनी, जोंटी, गुरदीप सिंह व गिल साहब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।