{"_id":"c7c3c47a3b282d7c480dd03499379bd5","slug":"truth-will-appear-in-the-movie-on-sarabjeet-dalbir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत पर फिल्म में दिखेगा सच : दलबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबजीत पर फिल्म में दिखेगा सच : दलबीर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की जेल में जान गंवा चुके सरबजीत पर बनने जा रही फिल्म की कामयाबी के लिए उनके परिवार ने शहर में पूजा कर लड्डू बांटे।
सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका ऐश्वर्या राय बच्चन कर रही हैं। सरबजीत की भूमिका रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी की भूमिका रिचा चड्ढा कर रही हैं। सरबजीत के वकील का किरदार दर्शन कुमार निभा रहे हैं।
बहन दलबीर ने बताया कि उनके रोल को लेकर काफी चर्चा के बाद ऐश्वर्या के नाम पर सहमति बनी थी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या उनके किरदार को बखूबी निभाएंगी।
दलबीर ने बताया कि फिल्म में सरबजीत पर हुए अत्याचारों का सच दिखाया जाएगा कि कैसे पाकिस्तान की जेल में उनके भाई को लंबे समय तक यातनाएं दी गई थीं।
दलबीर कौर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंबई और पंजाब में होगी। उनकी इच्छा है कि शूटिंग पाकिस्तान में भी हो, लेकिन पाक सरकार वीजा से इनकार और बाद में शूटिंग के दौरान वहां पर उन्हें तंग कर सकती है।
विज्ञापन
दलबीर कौर ने बताया कि उनको पता चला है कि फिल्म अगले साल 20 मई को रिलीज होगी। सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर ने कहा कि अगर सरबजीत जीवित होते तो उन्हें बहुत ज्यादा खुशी होती।
सुखप्रीत ने कहा कि सरबजीत पर बनने जा रही इस फिल्म को देखकर लोगों को उनके गम के बारे में अहसास होगा। सरबजीत की छोटी बेटी पूनम फिल्म को लेकर काफी खुश दिखी।
उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत पाकिस्तान के नेताओं को इस फिल्म को जरूर देखने की गुजारिश की है। पूनम ने कहा कि उनको यकीन है कि उसके पिता पर बनने वाली फिल्म पीएम मोदी जरूर देखने आएंगे।