फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Troubled by threats, a young man committed suicide by consuming poisonSuicide note contains names of five persons including MLA and SHO

Jalandhar News: धमकी से परेशान युवक ने जहर खा दी जान, सुसाइड नोट में विधायक व एसएचओ समेत पांच के नाम

Wed, 18 Jun 2025 07:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Troubled by threats, a young man committed suicide by consuming poisonSuicide note contains names of five persons including MLA and SHO
फोटो
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट (फिरोजपुर)। धमकी से परेशान एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वहीं, सुसाइड भी छोड़ा, जिसमें एक विधायक व एसएचओ समेत पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, युवक के ट्रक की किसी अन्य ट्रक से टक्कर हो गई थी। आरोपियों ने सियासी दबदबा दिखाकर युवक का ट्रक जब्त करवा दिया और उसे धमकियां देने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में नौजवान ओम प्रकाश कह रहा है कि उसका ट्रक किसी अन्य ट्रक से टकरा गया था। इस मामले को लेकर सियासी नेताओं ने एसएचओ संग मिलकर उसका ट्रक थाने में बंद करवा दिया। उसके बाद उसे धमकियां देने लगे। उक्त आरोपियों ने उसे जलील भी बहुत किया, इसलिए उसने जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ओम प्रकाश ने मरने से पूर्व बनाई अपनी वीडियो में एक विधायक, एसएचओ समेत पांच लोगों के नाम लिए हैं। इसके अलावा उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, उसमें भी एक विधायक, एसएचओ सहित पांच लोगों के नाम लिखे हैं, इन्हीं को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उधर, पुलिस का कहना है कि उक्त मामले की तफ्तीश की जा रही है। सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
फोटो कैप्शन -ओम प्रकाश
फोटो कैप्शन -सुसाइड नोट, इसमें लिखें हैं आरोपियों के नाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article