Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Elderly woman murdered by strangulation with a 'chunni' (scarf)

Jalandhar News: चुन्नी से गला घोंटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

Wed, 11 Nov 2026 05:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 11 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered by strangulation with a 'chunni' (scarf)
घर से हजारों की नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। गांव कनलां वाले झुग्गे में 80 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान घर से 40 से 50 हजार रुपये की नकदी और सोने की बालियां भी चोरी हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और रोष का माहौल है।

मृतका की पहचान इंद्रो बाई के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों को सुबह करीब नौ बजे घटना का पता चला। परिजन ने देखा कि इंद्रो बाई बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। उनके पैर शॉल से बंधे हुए थे और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का भेजा है। इंद्रो बाई के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि घर से नकदी और बालियां गायब हैं। गांव के सरपंच मनजीत सिंह ने इस वारदात पर गहरा दुख जताया। उन्होंने गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। सरपंच ने आशंका जताई कि नशे की लत से जुड़े लोग चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए होंगे। पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed