फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Trains from New Jalpaiguri and Dibrugarh to Pathankot will run

न्यू जलपाईगुड़ी और डिब्रूगढ़ से पठानकोट के लिए चलेंगी ट्रेनें

Wed, 31 Aug 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Trains from New Jalpaiguri and Dibrugarh to Pathankot will run
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और डिब्रूगढ़ से पठानकोट कैंट के लिए ट्रेनें चलाई हैं। न्यू जलपाईगुड़ी से 1 सितंबर को पठानकोट कैंट के लिए ट्रेन चलेगी और 4 सितंबर को डिब्रूगढ़ से एक अन्य ट्रेन पठानकोट के लिए रवाना होगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी-पठानकोट कैंट स्पेशल (05714) रेलगाड़ी 1 सितंबर को न्यू जलपाईगुड़ी से रात साढ़े 9 बजे चलेगी। यह तीसरे दिन सुबह 10:35 पर पठानकोट कैंट पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी न्यू जलपाईगुड़ी-पठानकोट कैंट स्पेशल
वातानुकूलित, श्यनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली न्यू जलपाईगुड़ी-पठानकोट कैंट स्पेशल किशनगंज, कटिहार, कारागोला रोड, नौगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, चकओया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतियाह, नरकटियागंज, बाघा, सीसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना और जलंधर छावनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से शाम 6 बजे प्रस्थान करेगी डिब्रूगढ़-पठानकोट कैंट स्पेशल
वहीं, 05912 डिब्रूगढ़-पठानकोट कैंट स्पेशल रेलगाड़ी 4 सितंबर को डिब्रूगढ़ से शाम 6 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन शाम 6.45 बजे पठानकोट कैंट पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी धेमाजी, नार्थ लखीमपुर, हरमुति, विश्वनाथ चारली, बांगापाड़ा नार्थ, न्यूमिसामारी, उदलगुड़ी, रंगिया, न्यू बोगोईगांव, कोकराझार, न्यूकूचबिहार, न्यूजलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखुपर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना और जलंधर छावनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed