{"_id":"7f539933af7259508c021d79ed9322b1","slug":"train-passanger-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से दिल्ली को चलाएंगे सीधी ट्रेन : धम्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर से दिल्ली को चलाएंगे सीधी ट्रेन : धम्म
अमर उजाला,कपूरथला
Updated Sat, 23 Nov 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। किसी भी रेल यात्री को असुविधा होती है तो वह शिकायत करे, इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह बात शनिवार को नार्थ रेलवे सलाहकार कमेटी (फिरोजपुर डिवीजन) के नवनियुक्त सदस्य सरदार मान सिंह धम्म ने पत्रकारों के साथ कही।
उन्होंने कहा कि इन तीन राज्यों का तूफानी दौरा कर रेलवे स्टेशनों की जांच कर जानकारी लेंगे। जहां नए रेलवे स्टेशन बनने होंगे, इसके बारे में जल्द रिपोर्ट तैयार करने की कोशिश करेंगे।
वह रेल यात्रियों की समस्याओं को मौके पर जाकर समझेंगे। उन्होंने कहा कि कपूरथला-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर दिल्ली के लिए विशेष रेलगाड़ी नहीं है। इस बारे में वह रेलमंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से बात कर सीधी ट्रेन की व्यवस्था करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस ट्रैक पर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक शहर हैं और देश-विदेश से सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचते हैं।
उनका पहला कार्य होगा कि कपूरथला-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर दिल्ली के लिए एक तेज रफ्तार मेल गाड़ी चले। जालंधर से कपूरथला के 100 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को डबल करने का कार्य तेज करेंगे। कपूरथला के प्लेटफार्म नंबर 2 में फुट ओवरब्रिज बनवाने की कोशिश करेंगे।
रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ पानी, साफ-सुथरे शौचालय और अच्छे वेटिंग रूम की सुविधा दी जाएगी। प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए शेड के साथ-साथ बेंच लगाए जाएंगे।
स्टेशन के बाहर बच्चों के पार्क की हालत सुधारी जाएगी। बच्चों के लिए नए झूले लगवाएं जाएंगे। इस मौके पर हरविंदर सिंह, सरप्रीत सिंह और दलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।