{"_id":"6526e386d8d12a230c07fa87","slug":"train-from-firozpur-to-patna-and-jammu-tawi-to-barauni-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-883-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फिरोजपुर से पटना व जम्मूतवी से बरौनी के लिए चली ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फिरोजपुर से पटना व जम्मूतवी से बरौनी के लिए चली ट्रेन
Wed, 11 Oct 2023 11:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
त्योहारों के चलते रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर/लुधियाना। आगामी त्योहारों के चलते रेलवे ने फिरोजपुर-पटना (12 फेरे) और जम्मूतवी-बरौनी (14 फेरे) के बीच ट्रेन चलाई है। ट्रेन संख्या 04678 फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए तिथि 25 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच (6 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी 04678 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 01:25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 05.00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04677 पटना से फिरोजपुर कैंट के लिए 26 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच (06 ट्रिप) प्रत्येक वीरवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 04677 पटना से शाम 06:45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 10.40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुर फूल, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा तथा दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04646 जम्मूतवी से बरौनी के लिए तिथि 19 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक वीरवार को चलेगी। यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी 04646 जम्मूतवी से सुबह 05:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04645 बरौनी से जम्मूतवी के लिए 20 अक्तूबर से 01 नवंबर के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी 04645 बरौनी से दोपहर 03:15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 10.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
उक्त ट्रेन पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी तथा बछवाड़ा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
11 अक्तूबर