फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Tragedy in Jalandhar paralyzed woman burned alive in house fire

जालंधर में हादसा: घर में आग लगने से विधायक की 28 साल की भतीजी जिंदा जली, पैरालाइसिस था; बिस्तर से उठ नहीं पाई

Tue, 20 Jan 2026 09:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 09:37 AM IST
सार

फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह की भतीजी को पैरालाइसिस था। घर में आग लगने के दाैरान वह बिस्तर से नहीं उठ सकी और जिंदा जलने से उसकी माैत हो गई।  

विज्ञापन
Tragedy in Jalandhar paralyzed woman burned alive in house fire
जालंधर में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के न्यू विजय नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कोठी में अचानक आग लगने से 28 वर्षीय युवती रूबिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूबिका को पैरालाइसिस थी और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी, जिस कारण वह आग लगने के दौरान बिस्तर से उठ नहीं सकी।
विज्ञापन


थाना-4 की प्रभारी इंस्पेक्टर अनु पलयाल के अनुसार पुलिस को देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रूबिका की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
विज्ञापन


जिस कमरे में आग लगी, वहां दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी थीं। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और जहरीले धुएं ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रूबिका उस समय बेड पर लेटी हुई थी और आग की चपेट में आकर बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मृतका रिश्ते में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रमजीत सिंह की भतीजी थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर घरों में सुरक्षा मानकों और पीवीसी जैसी ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed