{"_id":"6acd49a35226c5af9609e9cc","slug":"yuvraj-singh-to-lead-cancer-screening-campaign-in-punjab-hoshiarpur-news-c-16-1-pkl1082-1148061-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पंजाब में कैंसर स्क्रीनिंग मुहिम का नेतृत्व करेंगे युवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पंजाब में कैंसर स्क्रीनिंग मुहिम का नेतृत्व करेंगे युवराज सिंह
विज्ञापन
पटियाला से अभियान की शुरुआत, 12 महीने में 20 हजार लोगों की होगी जांच
स्वास्थ्य विभाग ने यूवुई कैन फाउंडेशन के साथ किया समझौता, स्तन और मुंह के कैंसर की होगी स्क्रीनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब में कैंसर स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान का नेतृत्व करेंगे। पटियाला से शुरू होने वाली इस मुहिम के तहत 12 महीनों में 20 हजार लोगों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए यूवुई कैन फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. हितिंदर कौर और युवराज सिंह फाउंडेशन की ट्रस्टी पूनम नंदा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। अभियान के तहत 10 हजार महिलाओं की आई-ब्रेस्ट-एग्जाम यंत्र से स्तन कैंसर की विशेष जांच होगी। इसके अलावा 10 हजार पुरुषों और महिलाओं की मुंह के कैंसर के लिए क्लिनिकल स्क्रीनिंग की जाएगी।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नियमित जांच को प्रोत्साहित करना और स्क्रीनिंग को लेकर लोगों के डर को दूर करना है। युवराज सिंह ने क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ कैंसर को भी मात दी है। अब वह लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि कैंसर की शुरुआती पहचान होने पर इलाज की संभावनाएं बेहतर होती हैं। अभियान में रेफरल व्यवस्था भी बनाई जाएगी, जिसके तहत संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों को आगे की जांच और उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा जाएगा।