फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Government developing Sangrur as a skating hub: Mann

संगरूर को स्केटिंग हब के रूप में विकसित कर रही सरकार : मान

Tue, 13 Oct 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Government developing Sangrur as a skating hub: Mann
धूरी में बनेगा एक और विश्वस्तरीय ट्रैक, जिले के खिलाड़ी हर साल जीत रहे 70 से 80 राष्ट्रीय पदक
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार संगरूर को स्केटिंग हब के रूप में विकसित कर रही है, ताकि यहां से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। जिले के खिलाड़ी हर साल 70 से 80 राष्ट्रीय पदक जीत रहे हैं। धूरी में एक और विश्वस्तरीय स्केटिंग ट्रैक बनाया जा रहा है, जबकि दो ट्रैक पहले से मौजूद हैं।
मान ने 19वीं और 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, पिछली सरकारों में खेलों की अनदेखी का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ा, जबकि अब पंजाब खेलों में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा संस्करण उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने में मदद कर रहा है। इसके साथ ही राज्य में 3,000 से अधिक ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं और गांवों में जिम स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाबी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल और फुटबॉल टीम के कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू समेत कई खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम के दौरान लड़के और लड़कियों की स्पीड स्केटिंग दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed