फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth attacked with a sickle during birthday party; case registered against four; allegations against the police

Jalandhar News: बर्थडे पार्टी के दौरान युवक पर दातर से हमला, 4 पर मामला दर्ज<bha>;</bha> पुलिस पर आरोप

Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a sickle during birthday party; case registered against four; allegations against the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी क्षेत्र में रविवार को छात्रों के बीच हुए झगड़े ने नया मोड़ ले लिया है। जन्मदिन पर केक काटने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर दातर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में प्रयास, एलन, गैरी और गौरव नामक चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के परिजनों ने लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी पर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने और परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। आरोपी सागर और उसके भाई ने कहा कि पुलिस मुख्य हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर रही। परिजनों ने पुलिस पर घर में जबरन घुसने और मारपीट का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अंकित नामक युवक ने केस से नाम हटवाने के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। पैसे न देने पर उन्हें कथित तौर पर निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस का पक्ष
लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता सीमा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में चारों युवक झगड़े में शामिल दिख रहे हैं। थाना बाबा खेल प्रभारी ने आरोपी पक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए जांच जारी रहने की बात कही। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed