फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Thursday in Pathankot: Priyanka in the morning and Kejriwal will reach in the evening

पठानकोट में वीरवार सुबह प्रियंका तो शाम को पहुंचेंगे केजरीवाल 

Wed, 16 Feb 2022 10:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Thursday in Pathankot: Priyanka in the morning and Kejriwal will reach in the evening
मतदान का दिन करीब आते-आते पठानकोट में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव मैदान में उतरने के बाद से हॉट सीट में तबदील हुए विधानसभा हलके में तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री की रैली के बाद अब वीरवार को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी वाड्रा पठानकोट के आडिटोरियम ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी तो आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर बाद जिले की तीनों सीटों से चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों के हक में बाइक रैली निकालेंगे। इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पठानकोट में जनसभाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन

सुबह प्रियंका गांधी तो दोपहर बाद पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वीरवार सुबह 10:30 बजे सैली रोड स्थित आडिटोरियम ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। बता दें, इससे पहले 2019 में प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार सुनील जाखड़ के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अमित विज सहित समूची लीडरशिप ने अपने-अपने स्तर पर बैठकें कर जनता को प्रियंका गांधी के विचारों को सुनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल वीरवार सुबह गुरदासपुर जिले में रोड शो करने के पश्चात दोपहर करीब ढाई बजे बाइक रैली करते हुए लदपालवां टोल प्लाजा से लेकर सरना तक भोआ से पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो निकालेंगे। इसके बाद वह सुजानपुर प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो निकालने के बाद जुगियाल रोड, पंगोली चौक के बाद सीधे मामून से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक आएंगे। शाम साढ़े चार बजे अरविंद केजरीवाल पठानकोट से पार्टी प्रत्याशी विभूति शर्मा के समर्थन में रोड शो निकालेंगे। पटेल चौक में सरदार पटेल की प्रतिमा के पास केजरीवाल चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed