{"_id":"6ac3e4521d4c68e5dd001b54","slug":"minor-returning-from-religious-congregation-abducted-and-brutally-beaten-firozpur-news-c-68-1-fzr1002-105802-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: धार्मिक समागम से लौट रहे नाबालिग का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: धार्मिक समागम से लौट रहे नाबालिग का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई
Mon, 05 Oct 2026 11:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
10-12 युवकों पर अपहरण का आरोप, गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम के पास धार्मिक समागम में शामिल होने आए एक 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। उससे बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जलालाबाद के सरकारी अस्पताल से फरीदकोट रेफर किया गया।
थारा सिंह वाला उताड़ निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उनके बेटे रशपाल सिंह दोस्त दलजीत के साथ समागम देखने आए थे। रात करीब 11 बजे स्टेडियम के गेट के बाहर खड़े रशपाल को सेवन सीटर गाड़ी में सवार युवकों ने जबरन अगवा किया। परिजनों ने थाना सिटी जलालाबाद पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस की गाड़ियों को पीछे आता देख आरोपी घबराए और नाबालिग को मन्नेवाला के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। कुलवंत सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 10-12 युवकों ने रशपाल को कापों, तलवारों व अन्य हथियारों से बुरी तरह पीटा। मारपीट से रशपाल की आंखें सूज गईं, पीठ व सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित रशपाल ने कुछ आरोपियों की पहचान रवि गोगा और युवी जलालाबाद के रूप में की है। थाना सिटी के एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि पुलिस को नाबालिग की एमएलआर प्राप्त हुई है। तफ्तीशी अधिकारी उसके बयान दर्ज करने के लिए भेजा गया है। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैप्शन - जलालाबाद के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन नाबालिग, जानकारी देते पीड़ित के पिता कुलवंत सिंह।