{"_id":"6ac3a3b62880f5dad401f5a2","slug":"one-accused-arrested-for-robbing-kabaddi-players-three-others-identified-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101935-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ियों से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कबड्डी खिलाड़ियों से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की पहचान
Mon, 05 Oct 2026 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। गांव सुखनवाला में कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे खिलाड़ियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मचाकी कलां निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों को किला नौ रोड पर नहर के पास चार युवकों ने घेर लिया था। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी किट छीन ली थी। किट में करीब 4 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन थे। इस हमले में कबड्डी खिलाड़ी पिंदर सिंह घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट में भर्ती कराया गया। पिंदर सिंह के बयान पर थाना सदर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव मचाकी कलां निवासी विक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान वारदात में शामिल बाकी तीन आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।