{"_id":"6829f464e66372f75d089596","slug":"three-smugglers-arrested-with-four-illegal-weapons-and-heroin-kapurthala-news-c-46-1-spkl1013-107713-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: चार अवैध हथियार, हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: चार अवैध हथियार, हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
-सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे चार अवैध पिस्तौल, आठ कारतूस और 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि सीआईए की टीम मकसूदां चौक से बिधिपुर तक के क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इस अभियान के दौरान सूरानस्सी गेट के पास टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए और उनकी तलाशी ली गई।
पहले संदिग्ध की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ मनी वालिया निवासी शहीद उधम सिंह नगर (जालंधर) के रूप में हुई है। उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। दूसरे आरोपी मोहित उर्फ लवली निवासी शिव नगर सोढल रोड (जालंधर) से 50 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 61 और 85 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-1 (बी), 54 और 59 के तहत थाना 1 जालंधर में केस दर्ज कर लिया गया।
वहीं, एक अलग अभियान में चौगिट्टी के पास गश्त के दौरान सीआईए की एक अन्य टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति यूनियन बैंक के पीछे एक बागीचे में कथित तौर पर अवैध हथियार लेकर जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आकाशदीप उर्फ कालू निवासी लंबा पिंड चौक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से दो .32 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। शस्त्र अधिनियम की धारा 25-1(बी), 54 और 59 के तहत रामा मंडी थाने में केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनका आपराधिक गतिविधियों में पुराना इतिहास रहा है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और कई अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कुल सात केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।