फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Three people of the same family died in the accident

होशियारपुर : रेलिंग से टकाई इनोवा कार, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, महिला घायल

Sun, 23 Jan 2022 02:03 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three people of the same family died in the accident
मुकेरियां (होशियारपुर)। शनिवार शाम को तेज रफ्तारी के चलते हुए एक सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग एक ही परिवार से संबंधित बताए जाते हैं। उक्त लोग एक इनोवा गाड़ी में सवार होकर मुकेरियां के गांव फत्तूवाल में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर गांव नौशहरा बंदा सिंह जिला पठानकोट को लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव मानसर के नजदीक तेज रफ्तार कार का संतुलन खो जाने से गाड़ी हाइवे पर लगी रेलिंग के साथ इतने जोर से टकराई कि रेलिंग में लगा लोहे के गार्डर के आागे के हिस्से को चीरता हुआ घुसा और गाड़ी के पिछले हिस्से से बाहर निकल आया। इस भयानक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। यह सभी एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में दिखाई दे रहा था व गाड़ी में सवार लोगों को जख्मी हालत में तड़पते हुए गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान राजविंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह, जशनप्रीत सिंह पुत्र नायक कमलजीत सिंह और जशनप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह के तौर पर हुई है जबकि घायल महिला भूपिंदर कौर पत्नी राजविंदर सिंह बताई गई है। सभी गांव नौशहरा नाल बंदा जिला पठानकोट के निवासी थे। मुकेरिया में पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed