Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gurudwara in Lahore Pakistan opened after 79 years

सीमाओं से परे आस्था का संगम: 79 साल बाद लाहौर की छठी पातशाही के दरवाजे खुले, संगत में खुशी की लहर

Tue, 10 Nov 2026 12:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 12:01 PM IST
सार

छठी पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब (1595-1644) का सिख इतिहास में विशेष स्थान है। उनका जीवन सिख धर्म में मीरी-पीरी की परंपरा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के संदेश से जुड़ा हुआ है। गुरुद्वारे के खुलने को इसी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Gurudwara in Lahore Pakistan opened after 79 years
लाहाैर गुरुद्वारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान विभाजन के करीब 79 साल बाद पाकिस्तान के लाहौर में सिख इतिहास से जुड़े एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के द्वार दोबारा खोल दिए गए हैं। 

विज्ञापन


छठी पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब से संबंधित ऐतिहासिक गुरुद्वारे को लंबे अंतराल के बाद संगत के लिए खोलना सिख समुदाय के लिए एक बड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। वर्ष 1947 में देश के विभाजन के बाद यह गुरुद्वारा बंद हो गया था। इसके चलते कई पीढ़ियों से सिख संगत इस ऐतिहासिक स्थल पर माथा टेकने और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने से वंचित रही। 
विज्ञापन


अब गुरुद्वारे के दोबारा खुलने से पाकिस्तान में रहने वाली सिख संगत के साथ-साथ भारत और दुनिया भर में बसे सिख समुदाय में खुशी का माहौल है। 

उल्लेखनीय है कि छठी पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब (1595-1644) का सिख इतिहास में विशेष स्थान है। उनका जीवन सिख धर्म में मीरी-पीरी की परंपरा और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के संदेश से जुड़ा हुआ है। गुरुद्वारे के खुलने को इसी ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसमें पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा, औकाफ विभाग के अधिकारियों और अन्य संबंधित प्रतिनिधियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने कहा कि ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की देखभाल और उनका संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के रखरखाव और धार्मिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के तहत गुरुद्वारे की इमारत और आसपास के परिसर को भी व्यवस्थित किया गया है। 

धार्मिक परंपराओं के अनुसार यहां संगत के लिए माथा टेकने, गुरबाणी सुनने और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का रास्ता खुल गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सिख धर्म से जुड़े अनेक ऐतिहासिक गुरुद्वारे मौजूद हैं, जिनका संबंध गुरु साहिबान और सिख इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं से है। इनमें कई धार्मिक स्थल विभाजन के बाद लंबे समय तक उपेक्षा का शिकार रहे। ऐसे में लाहौर के इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे का 79 साल बाद दोबारा खुलना केवल एक धार्मिक स्थल के खुलने की घटना नहीं, बल्कि सिख विरासत, सांझी संस्कृति और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्तों की यादों को फिर से जीवंत करने वाला घटनाक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed