{"_id":"645a026d5ae5a4528e06f6f6","slug":"three-death-reported-in-different-areas-in-jalandhar-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: लेफ्टिनेंट कर्नल की कोठी में मिली शेफ की लाश, किराये पर रहता था, शराब के नशे में छत से गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: लेफ्टिनेंट कर्नल की कोठी में मिली शेफ की लाश, किराये पर रहता था, शराब के नशे में छत से गिरा
Tue, 09 May 2023 01:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 May 2023 01:54 PM IST
सार
घर से लाश मिलने के मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात्रि दो बजे की है। इस कोठी में कई किरायेदार रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात दो बजे के करीब छत से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
इसी घर में मिली शेफ की लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में मंगलवार सुबह मॉडल टाउन में निक्कू पार्क के पास कोठी नंबर 602 लेफ्टिनेट कर्नल बीएस थिंड के घर में लाश मिली। लेफ्टिनेट कर्नल बीएस थिंड ने बताया कि मृतक का नाम सुरजिंदर भार्गव है जो दिल्ली का रहने वाला है। पिछले एक साल से समय से वह उनके यहां किराए पर रह रहा था। उन्होंने आगे बताया कि सुरजिंदर जालंधर के एक होटल में शेफ का काम करता था और उसे शराब पीने की आदत थी। पिछली रात भी वह शराब पीकर आया था। एक दोस्त ने उसे घर पर छोड़ा था।
विज्ञापन
सुबह पड़ोसी ने देखा कि घर में लाश पड़ी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात्रि दो बजे की है। इस कोठी में कई किरायेदार रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात दो बजे के करीब छत से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। थाना 6 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास चौक के पास स्थित पाल अस्पताल के बाहर एक बुजुर्ग की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जांच के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में रखने के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 10 से 12 साल से घर के बाहर रह रहा था और सड़क पर ही सो रहा था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उक्त बुजुर्ग की मौत कैसे हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सतनामपुरा में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई। रेलवे चौकी इंचार्ज ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे उन्हें इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक लड़की की पहचान 14 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी गांव दकोहा रामामंडी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की फगवाड़ा में अपनी मौसी के पास रहती थी। मृतक लड़की नौंवी कक्षा की छात्रा है। उन्होंने कहा कि वारिसों को सूचना देने के बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।