{"_id":"6008672c8ebc3e33252fd784","slug":"three-arrest-with-heroin-in-sultanpur-lodhi-kapurthala-news-pkl40132947","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय नारको मॉड्यूल का पर्दाफाश, तीन कश्मीरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय नारको मॉड्यूल का पर्दाफाश, तीन कश्मीरी गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला पुलिस ने दुबई से चलने वाले अंतरराष्ट्रीय नारको मॉड्यूल का पर्दाफाश कर तीन कश्मीरी तस्करों को 3.5 किलो हेरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों छह टायर वाले खाली ट्रक में अपनी जैकेटों में नशे की खेप छुपाकर पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने उनसे दो स्मार्टफोन और एक फीचर मोबाइल बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि यह खेप पाकिस्तान से आई थी।
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स स्थित एसएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल की अगुवाई में थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ जसबीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ टी-प्वाइंट न्यू तहसील कांप्लेक्स तलवंडी चौधरियां के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तलवंडी चौधरियां की दानामंडी की तरफ से आ रहे छह टायर वाले ट्रक को रुकने का इशारा किया। इसपर ट्रक चला रहा युवक उतरकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। ट्रक में दो लोग और बैठे थे। तीनों की पहचान सलमान शेख निवासी शीलू बारामूला, शाहबाज शाह निवासी शीलू बारामूला और पीर मोहम्मद मकबूल निवासी कुपवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर उनसे हेेरोइन के तीन पैकेट किले। इस हेरोइन को वह दुबई में बैठे सरगना के कहने पर पहुंचाने जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि मुख्य सरगना के बारे में अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अब तक कई राज्यों में 10 किलो हेरोइन की खेप पहुंचा चुके हैं। आरोपियों को सुल्तानपुर लोधी की अदालत में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल कर लिया गया है। इस दौरान एसपी जांच विशालजीत सिंह व डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल मौजूद थे।