फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   three accuse arrest in Firozpur

भ्रूण जांच करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
three accuse arrest in Firozpur
चंडीगढ़ से आई सेहत विभाग की टीम ने लिंग निर्धारण टेस्ट करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। महिला डॉक्टर भाग निकली। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार को सिविल सर्जन डॉ. रजिंदर राज की शिकायत पर उक्त गिरोह के चार शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई मुख्तियार सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति की शिकायत पर चंडीगढ़ से सेहत विभाग की टीम ने फिरोजपुर की चुंगी नंबर-आठ के पास भट्ठे वाली गली, प्रताप नगर स्थित एक घर में दबिश दी। वहां गिरोह के शातिर गर्भवती महिला लवप्रीत कौर का लिंग निर्धारण टेस्ट कर रहे थे। गर्भवती महिला लवप्रीत कौर ने टीम के अधिकारियों को बताया कि उससे 7500 रुपये वसूले गए हैं। उसका टेस्ट एक महिला डाक्टर ने किया है। पुलिस ने वहां से आरोपी महिला सीता वासी डोगर बस्ती, जिला फरीदकोट, गुरप्रीत कौर वासी वार्ड नंबर-आठ मुदकी जिला फिरोजपुर व अजय वासी बस्ती टैंकावाली को गिरफ्तार कर लिया। महिला डॉक्टर पहले ही वहां से निकल गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed