फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   They are demanding Rs 10 lakhs to hush up the case... threatening to take them off the stage if not given.

Jalandhar News: केस रफा-दफा करने को मांग रहे 10 लाख... नहीं देने पर स्टेज से उठा ले जाने की धमकी

Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
They are demanding Rs 10 lakhs to hush up the case... threatening to take them off the stage if not given.
कपूरथला। पंजाबी गायक मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा ने लाइव होकर बड़ा आरोप लगाया है। सिंगर ने अगस्त माह में थाना सिटी कपूरथला और फिर अजनाला में दर्ज हुए केस को रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे जाने का संगीन आरोप जड़े। सिंगर ने कार में लाइव होकर पैसे न देने पर चलते स्टेज से उठा ले जाने की धमकियां मिलने का भी खुलासा किया है। उधर, एसएसपी कपूरथला ने मामला की जांच करने की बात कही है।गायक सिंगा का नया गाना स्टिल अलाइव लांच हुआ था, जिसमें उन पर गन कल्चर को प्रमोट करने और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भीमराव युवा फोर्स के प्रधान अमनदीप सहोता निवासी मोहल्ला शहरियां कपूरथला की शिकायत पर थाना सिटी कपूरथला में उनके समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

गायक सिंगा ने लाइव होकर कहा कि उसे अपने वकील से पता चला कि उस पर कपूरथला और फिर अजनाला में 295 के तहत केस दर्ज हुआ है। इनको रफा-दफा करने के लिए उससे 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। उनके पिता कभी इस थाने तो कभी उस थाने के चक्कर लगा रहे हैं। चार माह से इन केसों की जांच नहीं लग रही है। उनके पास तमाम सुबूत मौजूद हैं और यदि उन्हें कुछ हुआ तो उनकी ई-मेल 21 लोगों के नाम है, जो इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। सिंगा ने सीएम भगवंत मान से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात है कि सिंगा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उससे पैसे की डिमांड पुलिस कर रही है या फिर शिकायतकर्ता, जोकि जांच का विषय है। इस पर एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने कहा कि यह मामला मीडिया के जरिये उनके संज्ञान में आया है। वह लाइव वीडियो देखकर मामले की जांच करेंगी। मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed