फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Then came the era of '84', Hindu leaders and Dera operators of Punjab on target: Shiv Sena

फिर लौट रहा 84 का दौर, निशाने पर पंजाब के हिंदू नेता और डेरा संचालक: शिवसेना

Thu, 10 Nov 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Then came the era of '84', Hindu leaders and Dera operators of Punjab on target: Shiv Sena
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। जालंधर में शिवसेना पंजाब ने वार्ता के दौरान पंजाब सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हम एक बार फिर 84 का दौर महसूस कर रहे हैं, जब बिना किसी बात के लोगों को गोलियां मार दी जाती थी और लूट लिया जाता था। वार्ता के दौरान शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनौली और राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या से हम सभी आशंकित हैं। पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं है, खासकर हिंदू नेता, हमें नहीं पता किस के रूप में हमारी मौत सामने आ जाए। ये दौर सरकार की नाकामियों की देन है, जहां हिंदू नेताओं और डेरा प्रमुखों को दिन-दहाड़े गोलियां मारकर कत्ल कर दिया जाता है और हमें ही दोषी ठहराते हैं। पंजाब में बदलाव की बात करने वाली पार्टी की सरकार हमने चुनी तो बदले में कत्ल, लूट-पाट, चोरी और गैंगस्टरों की आये दिन धमकियां मिली, माहौल सरकार के कंट्रोल से बाहर है। विदेशों में बैठे गैंगस्टर पंजाब का अमन-चेन छीन रहे हैं, उसमें अमृतपाल जैसे युवा चेहरे दो पक्षों के बीच में दरार पैदा कर नफरत के बीज बो रहे हैं। अगर ऐसे लोगों पर लगाम नहीं कसी गई तो हालात धीरे-धीरे और खराब होते जाएंगे। वहीं राजनीतिक लोग अपनी रोटियां सेंकने के लिए हत्याओं पर भी राजनीति करने से नहीं चूकते और उनके भड़काऊ बयान के कारण हिंदू नेता जब घर से निकलते हैं तो हथियार लेकर चलते हैं, ताकि खुद का बचाव कर सकें। संजीव घनौली ने कहा कि अमृतपाल पर अभी रोक लगाने की जरूरत है जो नौजवान पीढ़ी को गुमराह कर उन्हें भड़का रहा है। कत्ल एक पगड़ीधारी ने किया उससे भाईचारा खराब नहीं होगा, लेकिन उसके बाद जो बयान दिए वो आग लगाने के लिये काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed