फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   theft of the first then set the house on fire

चोरों की करतूत : पहले की चोरी फिर घर को लगाई आग, लाखों का सामान राख, सीसीटीवी में दिखे युवक की तलाश जारी

Tue, 10 May 2022 11:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
theft of the first then set the house on fire
घर में घुसने की कोशिश करता चोर। - फोटो : JALANDHAR
जालंधर। जालंधर के साई बाबा मंदिर खुरला किंगरा के पास स्थित घर में चोरों ने चोरी करने के बाद आग लगा दी। इससे लाखों रुपये का सामान राख हो गया। घर से डेढ़ लाख के सोने की गहने भी गायब हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। खुलरा किंगरा निवासी आरती ने बताया कि घर में उसका 9 साल का बेटा युवराज और वह रहते हैं। उनका पति से तलाक हो चुका है। वह मॉडल टाउन के शोरूम में काम करती हैं और काम से 9 बजे लौटती हैं। बेटा सुबह स्कूल जाता है और वापसी में उसके पापा जो देयोल नगर में रहते हैं, उसे ले जाते हैं।
विज्ञापन

वह साढ़े दस बजे काम पर गई थीं। शाम सवा पांच बजे पड़ोसी महिला का फोन आया कि उसके घर से धुआं निकल रहा है और शायद आग लग गई है। 20 मिनट में जब वह पहुंची, तब तक सब कुछ जल चुका था। उन्होंने कहा कि शुक्र है बेटा घर पर नहीं था। आरती के अनुसार सोने की चेन, 3 लोकेट, 1 पेंडेंट और अन्य गहने चोरी हो गए। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक घर के पास पैदल आता दिखाई दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए फिंगर प्रिंट और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। एसीपी वेस्ट बरजिंदर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed