फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   theft in nri house fir kapurthala

एनआरआई के घर को चोरों ने बनाया निशाना

Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
theft in nri house fir kapurthala
कस्बा बेगोवाल निवासी एनआरआई बुजुर्ग महिला के घर पर चोरों ने उस समय हाथ साफ कर दिया, जब वह किसी रिश्तेदारी में शादी में शिरकत करने गई हुई थी। चोर रसोई की लोहे की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए और अलमारियों में रखे 6000 यूरो, 7000 रुपये और सोने के जेवर पर हाथ साफ किया। थाना बेगोवाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बेगोवाल की पुलिए को दिए बयान में बलवंत कौर निवासी वार्ड नंबर 11 बेगोवाल ने बताया कि उसका बड़ा बेटा फ्रांस और छोटा बेटा बेल्जियम रहता है। बीते एक फरवरी की दोपहर दो बजे वह रिश्तेदारी मे आयोजित शादी में शरीक होने के लिए गई थी। उसने घर में किराये पर रहने वाले मनोज कुमार को घर का ध्यान रखने के लिए कहा था। दो फरवरी को मनोज कुमार ने उसे फोन करके कहा कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन

जब वह वापस आई तो देखा कि रसोई में लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर चोर बेडरूम में दाखिल हुए और अलमारियों के ताले तोड़कर 6000 यूरो, 7000 भारतीय करेंसी और सोने के जेवर चुरा कर ले गए। उसने शक जाहिर किया है कि यह चोरी तलविंदर सिंह उर्फ बलविंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी बेगोवाल ने की है, क्योंकि वह चोरी करने का आदी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदेव सिंह ने कहा कि किरायेदार मनोज कुमार की मामले में शमूलियत नजर नहीं आई है। तलविंदर सिंह पर भी महिला ने आशंका जाहिर की है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed