{"_id":"6a8af66dbafd6a26180f7a69","slug":"the-torch-of-khedaan-watan-punjab-diyaan-2026-was-given-a-grand-welcome-in-hoshiarpur-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-105305-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: होशियारपुर में खेडां वतन पंजाब दीयां-2026 की मशाल का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: होशियारपुर में खेडां वतन पंजाब दीयां-2026 की मशाल का भव्य स्वागत
Sun, 23 Aug 2026 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। पंजाब सरकार की खेडां वतन पंजाब दीयां-2026 मशाल का रविवार को होशियारपुर में भव्य स्वागत हुआ। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने खिलाड़ियों के साथ मशाल का स्वागत किया।
ढोल की थाप पर पैदल मार्च करते हुए मशाल को इंडोर स्टेडियम ले जाया गया। जिंपा ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रदेश में खेल संस्कृति मजबूत करने की पहल है। यूथ कनेक्ट के तहत चार पीढ़ियों की भागीदारी इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि जिले में ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले होंगे। मशाल 24 अगस्त को मुकेरियां होते हुए पठानकोट रवाना होगी। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।