फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The toll plaza lost 28 lakhs due to farmer protest in Pathankot

किसान आंदोलन से टोल प्लाजा को 28 लाख का नुकसान

Tue, 06 Oct 2020 06:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
The toll plaza lost 28 lakhs due to farmer protest in Pathankot
लदपालवां टोल प्लाजा पर धरना देते किसान और पीछे से गुजरते वाहन। - फोटो : PATHANKOT
अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लदपालवां टोल प्लाजा पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन और लोक इंसाफ वेलफेयर सोसायटी ने धरना लगाया। सुबह से देर शाम तक चले किसानों के धरने का फायदा आम जनता ने खूब उठाया। इस दौरान टोल प्लाजा से वाहन तो गुजरे पर किसी ने टोल टैक्स नहीं दिया। इससे टोल प्लाजा को 28 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन पंजाब और लोक इंसाफ वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने हरदेव सिंह चिट्टी, जसवंत सिंह कोठी की अगुवाई में सदस्यों और किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में लदपालवां टोल प्लाजा पर यातायात अवरुद्ध करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के दौरान सोसायटी व यूनियन सदस्यों ने टोल प्लाजा बंद करवाया। इसके अलावा कोटली स्थित एक पेट्रोल पंप को भी बंद कराया।
विज्ञापन

धरने के दौरान किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान सूबा है। प्रदेश का युवा किसान पढ़ा-लिखा है और वह अपना भविष्य अच्छी तरह जानता है। युवा किसान गौरव ने कहा किसान ने ही देश की जीडीपी को बचाया है। केंद्र सरकार ने किसानों को तबाह करने के लिए कृषि कानूनों को लागू कर दिया। एक वर्ष से भी ज्यादा समय से गन्ने की अदायगी नहीं मिली, बासमती की खरीद पर प्राइवेट एजेंसियां 10 वर्ष पुराने दाम दे रही हैं। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने की बातें महज जुमला है। उन्होंने बताया बुधवार को राज्य की 31 किसान जत्थेबंदियों के प्रधानों की बैठक होगी। उस बैठक में जो भी फैसला लिया जाएगा, उस वह अटल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों के आंदोलन के कारण किसी भी वाहन सवार ने टोल टैक्स नहीं दिया। इससे करीब 28 लाख का नुकसान हुआ है। - दिनेश बनवाला, डीजीएम लदपालवां टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed