फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The road of Dhira-Gharota Road will be built with 2.82 crores

2.82 करोड़ से बनेगी धीरा-घरोटा रोड की सड़क

Wed, 15 Sep 2021 09:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
The road of Dhira-Gharota Road will be built with 2.82 crores
पठानकोट। पिछले लंबे समय से खस्ताहाल पठानकोट से धीरा-घरोटा मुख्य सड़क को 2.82 करोड़ से बनाया जाएगा, जिसके निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक अमित विज ने किया।
विज्ञापन

बता दें, सड़क की जर्जर हालत को लेकर इलाके के लोग कई बार रोष प्रदर्शन तक कर चुके हैं। सड़क निर्माण का शुभारंभ कराते विधायक अमित विज ने कहा कि पठानकोट हलके के ग्रामीण इलाकों की सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से इलाके की 36 पंचायतों के लोगों को पठानकोट पहुंचना आसान हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क टूटी होने के कारण लोग भीमपुर-सरना होकर आते थे। लोगों का कहना है कि धीरा से घरोटा की 9 किमी लंबी सड़क से 36 पंचायतें जुड़ती हैं। इसमें अकालगढ़, दर्शोपुर, आबादगढ़, मुकीमपुर, नौशहरा, मिर्जापुर, पंजूपुर, एमां चंगा, फतेहगढ़, ब्यास लाहड़ी, नाजोचक्क, सिंबली, सिंबली गुज्जरां, कोठे, अजीतपुर, नवां पिंड प्रमुख हैं। सड़क बन जाने से इन गांवों के लोगों का पठानकोट और घरोटा पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे जहां सफर कम होगा वहीं, समय की बचत होगी।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण का नींव पत्थर रखते हुए विधायक अमित विज ने कहा कि इस मुख्य रोड से 36 पंचायतें जुड़ी हैं। इसी के चलते सड़क निर्माण शीघ्र पूरा करवाने के लिए संबंधित विभाग और ठेकेदार को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जो भी सड़कें खराब हैं उनका प्रमुखता के आधार पर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर पन्ना लाल भाटिया, पार्षद राकेश बबली, कांग्रेसी नेता आशीष विज, जसबीर, राणा सरपंच दर्शोपुर, लक्की सरपंच आबादगढ़, सुरजीत सरपंच मीरथल, नरिंद्र काला, देसराज,गणेश महाजन शामिल थे।
फोटो - 1 - पठानकोट के धीरा-घरोटा रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाने पहुंचे विधायक व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed