{"_id":"691f248f634fc1d1160e9cbd","slug":"the-mastermind-behind-the-murder-of-an-rss-worker-was-arrested-after-an-encounter-with-links-to-foreign-countries-jalandhar-news-c-16-1-pkl1066-876397-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मास्टरमाइंड\n\nमुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मास्टरमाइंड मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार
विज्ञापन
-नकाबपोश व्यक्ति ने पिस्तौल खरीदने के लिए जतिन को दिए थे 65 हजार रुपये व कारतूस
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने वीरवार को आरएसएस कार्यकर्ता नवीन की हत्या के मास्टरमाइंड जतिन काली को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इसे नकाबपोश व्यक्ति ने नवीन की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल खरीदने के लिए लगभग 65 हजार रुपये व कारतूस दिए थे। नवीन की हत्या के तार विदेश से जुड़ते नजर आ रहे हैं। क्योंकि एक बाहरी व्यक्ति ने नवीन की हत्या की जिम्मेदारी जतिन को सौंपी थी। साथ ही जतिन के परिवार की देखरेख का जिम्मा भी लिया था।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरएसएस कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की हत्या के मास्टरमाइंड जतिन को काबू कर लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए जब पुलिस पीछा कर रही थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली पुलिस के वाहन शीशे पर गोलियां लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तीन गोलियां दोनों पांव पर लगने पर जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। उसने पुलिस पर करीब पांच गोलियां दागीं थी। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
हत्या के लिए मिले थे पैसे, यूपी से खरीदी पिस्तौल
एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने कहा कि जतिन को जिस व्यक्ति ने नवीन की हत्या करने के लिए संपर्क किया था उसकी भी पहचान हो गई है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा। जतिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है उसके ठीक होने के बाद पूछताछ की जाएगी। तभी पता चलेगा कि नवीन की हत्या करने का क्या कारण था। एसएसपी ने कहा अभी दो आरोपी फरार हैं तीन आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। जल्दी दोनों आरोपी भी काबू कर लिए जाएंगे। जतिन को नवीन की हत्या करने के लिए पैसे दिए गए थे। इन्हीं पैसों से उसने यूपी से पिस्तौल खरीदी थी और कारतूस किसी नकाबपोश व्यक्ति ने जतिन को दिए थे। एसएसपी ने बताया कि नवीन की हत्या करवाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति ने जतिन को जिम्मेदारी सौंपी थी।