{"_id":"62472722cc2fed04322fb993","slug":"the-first-dose-of-corona-was-administered-to-38960-children-in-the-district-jalandhar-news-pkl4463569178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 38960 बच्चों को लगाई गई कोरोना की पहली ख़ुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 38960 बच्चों को लगाई गई कोरोना की पहली ख़ुराक
विज्ञापन
जालंधर। जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण यकीनी बनाने के लिए एडीसी ने अधिकारियों को टीकाकरण अभियान में और तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान शहरी विकास आशिका जैन भी उपस्थित थीं। इस मुहिम के तहत 38960 बच्चों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।
एडीसी ने सभी एसडीएम को अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ते स्कूलों में संबंधित नोडल अधिकारियों और स्वास्थ्य टीमों के सहयोग के साथ टीकाकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा। इससे इस उम्र वर्ग के 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों को वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए आगे आने की अपील भी की। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि इस आयु वर्ग के बच्चों को कोरबेवक्स वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसका कोई बुरा प्रभाव देखने में नहीं आया है।