फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The deputy superintendent arrested for giving mobile and drugs to the prisoners in the jail

जेल में बंदियों को मोबाइल व नशा पहुंचाने वाला डिप्टी सुपरिंटेंडेंट काबू

Fri, 11 Nov 2022 05:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
The deputy superintendent arrested for giving mobile and drugs to the prisoners in the jail
फिरोजपुर। जेल में गैंगस्टरों, आतंकियों व अन्य बंदियों तक स्टाफ के संग मिलकर नशा और मोबाइल पहुंचाने वाले जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्टाफ से मिलकर बंदियों तक उनकी जरूरत की वस्तुएं पहुंचाकर मोटी रकम वसूलता था। यही नहीं आरोप है कि उक्त डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल में बंद तस्करों व गैंगस्टरों से मिलकर सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स मंगवाने की योजना भी बना रहा था। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को उक्त डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिटी के इंस्पेक्टर मोहित धवन के मुताबिक जब वह पुलिस टीम संग रूटीन में क्षेत्र में गश्त करते हुए बगदादी गेट इलाके के पास पहुंचे तो मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि जेल विभाग का उपाधीक्षक गुरचरण सिंह धालीवाल अपने स्टाफ की मदद से जेल में बंद बंदियों को बड़े पैमाने में मोबाइल व नशा की सप्लाई कर रहा है। जेल के अंदर कैदियों और विचाराधीन कैदियों द्वारा 96466-85719 और 99141-87049 नंबर वाले दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट का मोबाइल नंबर 9814248312 है।
विज्ञापन

आरोप है कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तस्करों व गैंगस्टरों से मिलकर ड्रोन के जरिये सीमा पार से ड्रग्स मंगवाने की फिराक में है। कुछ हफ्ते पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गुरचरण सिंह ने जेल की हाई सिक्योरिटी जोन में बंद आतंकवादियों, गैंगस्टरों और तस्करों को कम से कम पांच मोबाइल की आपूर्ति की है, इसके बदले में मोटी रकम वसूली गई है। इंस्पेक्टर का दावा है कि इस धंधे में जेल के और मुलाजिमों पर भी गाज गिर सकती है। उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर जेल के अंदर बंदियों से तीस से ज्यादा मोबाइल पकड़े जा चुके हैं। इससे पूर्व जेल अस्पताल में तैनात एक डॉक्टरों बंदियों को नशा सप्लाई करने में पकड़ा जा चुका है। केंद्रीय जेल फिरोजपुर में कुख्यात गैगस्टर, आतंकी व तस्कर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed