{"_id":"f84bfbdad052c690d1c1e8d72921d9db","slug":"the-child-fell-from-the-70-foot-high-ceilings-rob-kite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग लूटने गया बच्चा 70 फुट ऊंची छत से गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग लूटने गया बच्चा 70 फुट ऊंची छत से गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 28 Jan 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल हाउस रोड स्थित एक फैक्टरी की छत पर पतंग लूटते समय आठ साल का बच्चा गौरव 70 फुट ऊंची छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गौरव के रूप में हुई।
इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। मॉडल हाउस का रहने वाला गौरव दशमेश पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।
वीरवार को स्कूल में छुट्टी थी, जिस वजह से वह घर पर ही था। गौरव घर की छत पर पतंग को उड़ते देख रहा था। इस बीच एक पतंग कटकर बगल में स्थित हैंडटूल की फैक्टरी की छत पर गिरी, जिसको पकड़ने के लिए गौरव ने घर की छत से फैक्टरी की छत पर छलांग लगा दी।
इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फैक्टरी की छत से 70 फुट नीचे गली में गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बेटे की मौत की खबर सुनकर गौरव की मां ममता बेहोश हो गई। इलाके के लोगों ने बताया कि गौरव के पिता कुवैत में काम करते हैं। गौरव की एक छोटी बहन जैसिका है। पूरे इलाके का माहौल गमगीन था। लोगों के मुताबिक गौरव पूरे मोहल्ले और गली में सबका लाडला था।