फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The boy died due to high voltage current in abohar

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

Sat, 25 Jul 2020 05:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
The boy died due to high voltage current in abohar
गांव बल्लूआना के अंतर्गत आती ढाणी ठाकरदास में एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की दादी दृष्टिहीन है। परिवार में वृद्धा और किशोरी पोती बची है। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

युवक नीलम पुत्र स्व. कैप्टन सिंह शनिवार दोपहर बल्लूआना कालोनी में निर्माणाधीन बस स्टैंड पर मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजमिस्त्री मंगतराम करंट लगने से घायल हो गया। नीलम सिंह के माता-पिता की 15 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। दादी ने ही उसका व उसकी बहन का पालन-पोषण किया था। नीलम सिंह ने इसी वर्ष 10वीं की थी। थाना सदर पुलिस ने पंचायत के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि उसकी बूढ़ी दादी व बहन को कुछ सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed