{"_id":"397811b07828f73a679b6f26af66fb01","slug":"the-animals-eatable-wheat-sharing-case-will-have-to-be-shown-to-deputy-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जानवरों के खाने लायक गेहूं बांटने का मामला डिप्टी सीएम के पास उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों के खाने लायक गेहूं बांटने का मामला डिप्टी सीएम के पास उठाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 30 Dec 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम से अकाली दल की डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय के खुद के वार्ड नंबर 29 में बांटे गए खराब गेहूं का मामला जल्द ही डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के पास उठाया जाएगा।
डिप्टी मेयर के पति वरिष्ठ अकाली नेता कुलदीप सिंह ओबराय ने कहा कि कुछ दिनों पहले उनके वार्ड में जानवरों के खाने लायक गेहूं बांटा गया था। वे इसकी शिकायत जल्द ही डिप्टी सीएम से करेंगे।
उन्होंने कहा कि खराब गेहूं बांटे जानी की शिकायत लिख ली गई है। जल्द ही यह शिकायत डिप्टी सीएम समेत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो, जिला अकाली दल प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद को दी जाएगी।
विज्ञापन
इस शिकायत में पूरे मामले की गहराई से जांच करवाने की मांग की जाएगी। लोगों को मिले खराब गेहूं को बदलवाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कई लोगों को खराब गेहूं वितरित किया गया था।
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिखाई नहीं दिया कि वे जानवरों के खाने योग्य हो चुके गेहूं को उनके वार्ड निवासियों को बंटवा रहे थे। इससे पहले उसकी जांच क्यों नहीं की गई।
बंद बोरी में लोगों को खराब गेहूं दे दिया गया था। जब लोगों ने बोरियां खोल कर देखी तो पता चला कि गेहूं खाने लायक नहीं है। उनके वार्ड में रहने वाली नीले कार्ड धारक महिलाएं कुछ दिनों पहले उनके घर में आ गई।
उन्होंने इस गेहूं को जानवरों के खाने लायक बताया था। जब उन्होंने खुद जाकर गेहूं देखा तो काफी हद तक खराब था। अब तक कई महिलाएं उनके घर में खराब गेहूं की 50 से ज्यादा बोरियां रखवा गई हैं।
उन्होंने कहा इस मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से भी की जाएगी। साथ ही पूछा जाएगा कि उनके वार्ड में खराब गेहूं क्यों बांटा गया। इस मामले की गहराई से जांच करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि खराब गेहूं बांटने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ओबराय का आरोप है कि गेहूं बांटने के समय उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी।