फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   The Aam Aadmi Party's performance in Faridkot was disappointing.

Jalandhar News: फरीदकोट में निराशाजनक रहा आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Wed, 17 Dec 2025 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
The Aam Aadmi Party's performance in Faridkot was disappointing.
फरीदकोट। फरीदकोट जिले में बुधवार को हुए जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव की मतगणना के रुझान आम आदमी पार्टी (आप) के लिए निराशाजनक रहे। हालांकि, आधिकारिक परिणाम की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन फाइनल राउंड के बाद के रुझानों में आप पिछड़ती हुई नजर आई। फरीदकोट और कोटकपूरा में आप के उम्मीदवार संघर्ष करते दिखे जबकि जैतो में उसने कुछ हद तक मजबूत प्रदर्शन किया। जिला परिषद के 10 जोन में से 8 के रुझान सामने आए हैं, जिसमें 3-3 जोनों में अकाली दल और कांग्रेस आगे हैं, जबकि 2 जोन पर आप के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। ब्लॉक समिति फरीदकोट में 21 में से 7 जोनों के परिणाम आए हैं, जिसमें आप, कांग्रेस और अकाली दल को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने एक सीट पर विजय प्राप्त की। कोटकपूरा ब्लॉक समिति में 19 में से 7 जोनों के रुझान में कांग्रेस ने 5, और अकाली दल ने 2 सीटें जीतीं। जैतो में, 25 में से 7 जोनों में आप के उम्मीदवार बिना मुकाबले ही विजेता घोषित हो गए, और शेष 18 में से 11 जोनों के रुझानों में शिअद, आप और भाजपा के बीच मुकाबला जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed