फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Terrorist Pannu got pro-Khalistan slogans written in Jalandhar, threatened to kill the Chief Minister

Jalandhar News: आतंकी पन्नू ने जालंधर में लिखवाए खालिस्तान समर्थित नारे, मुख्यमंत्री को मारने की धमकी

Thu, 07 Aug 2025 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Pannu got pro-Khalistan slogans written in Jalandhar, threatened to kill the Chief Minister
फोटाे
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्वतंत्रता दिवस से पहले दहशत भरा माहौल बनाने के इरादे से विदेश में बैठे सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शहर में विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखवा दिए। पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लैंड पूलिंग मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मरवाने की धमकी भी दी। आतंकी पन्नू ने खालसा कॉलेज, बस स्टैंड, कचहरी परिसर और शिवाला मंदिर के बाहर लिखवाए गए है।

वीडियो में आतंकी पन्नू की ओर से साफ तौर पर कहा जा रहा है कि इस बार 15 अगस्त के मौके पर सिख कौम के लोग खालिस्तान का झंडा फहराएं। भगवंत मान पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को याद रखें। आतंकी पन्नू ने इसी साल गणतंत्र दिवस से पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी थी। तब पन्नू ने कहा था कि मुख्यमंत्री की बुलेटप्रूफ सुरक्षा उन्हें शारीरिक नुकसान से बचा सकती है लेकिन राजनीतिक मौत से नहीं। 26 जनवरी को भगवंत मान को फरीदकोट में झंडा फहराना था। पन्नू की धमकी के बाद अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा था। उन्होंने पटियाला में झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed