{"_id":"6746ae6055812c507f017948","slug":"tension-between-canada-and-india-tourist-visas-are-pending-for-four-months-2024-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा-भारत में तनाव: चार माह से लंबित हैं टूरिस्ट वीजा, आवेदकों पर होने लगा असर; पंजाबी सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा-भारत में तनाव: चार माह से लंबित हैं टूरिस्ट वीजा, आवेदकों पर होने लगा असर; पंजाबी सबसे ज्यादा प्रभावित
Wed, 27 Nov 2024 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:56 PM IST
सार
वीजा एक्सपर्ट सुकांत का कहना है कि लंबे प्रोसेसिंग समय का मतलब है कि आवेदकों को अपने स्टडी परमिट, वर्क वीजा और परमानेंट रेजीडेंसी आवेदनों पर फैसले का इंतजार करने में लंबा समय लग रहा है। यह अनिश्चितता उनकी पढ़ाई और नौकरी के प्लान को बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक तनाव की वजह से भारतीयों पर इस इमिग्रेशन बैकलॉग का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। कनाडा ने भारत में राजनयिक स्टाफ कम किया है, जिसकी वजह से भारतीयों को वीजा मिलने में ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
कम संख्या में राजनयिकों के होने का मतलब है कि भारतीयों के लिए लंबा इंतजार होना। कनाडा को लंबे समय से भारतीय छात्रों और वर्कर्स के लिए सबसे बढ़िया देश माना जाता रहा है। खासकर पंजाब के लोगों की पहली पसंद रही है। 25 लाख के करीब आवेदक का वीजा पेंडिग है लेकिन 11 लाख केस ऐसे हैं, जिसमें देरी हो रही है। इनमें ऐसे लोग भी हैं, जिनको पंजाब से शादी ब्याह के अलावा कारोबार के सिलसिले में कनाडा जाना है लेकिन वीजा न मिलने से सिस्टम गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
परमानेंट रेजिडेंसी आवेदक धारक भी कनाडा में इस इंतजार में हैं कि उनको पीआर मिलेगी तो वह सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे लेकिन हालात यह हैं कि 3,05,200 आवेदन बैकलॉग में पड़े हैं। इनमें बहुसंख्यक पंजाबी समुदाय के लोग हैं। अस्थायी रेजिडेंसी आवेदन 7,53,700 आवेदन पेंडिंग हैं। वीजा प्रोसेसिंग टाइम बढ़ने से भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई टाइम पर शुरू करना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन