{"_id":"602f9d6f8ebc3ee96731c56a","slug":"ten-kilograms-heroin-caught-outskirts-pakistani-smugglers-fleeing-throwing-packets-heroin-on-firing-bsf-soldiers-ferozepur-firozpur-news-pkl4044656116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से पकड़ी दस किलो हेरोइन, बीएसएफ जवानों की फायरिंग पर हेरोइन के पैकेट फेंक भागे पाकिस्तानी तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद से पकड़ी दस किलो हेरोइन, बीएसएफ जवानों की फायरिंग पर हेरोइन के पैकेट फेंक भागे पाकिस्तानी तस्कर
विज्ञापन
फिरोजपुर / ममदोट। घनी धुंध की आड़ में वीरवार की रात सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। इस तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं पर फेंक कर भाग गए। शुक्रवार की सुबह सर्च आपरेशन में बीओपी गट्टी हैयात (ममदोट ब्लाक) के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेतों से हेरोइन के दस पैकेट मिले। जमीन पर खून के धब्बे मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक पाक तस्कर जख्मी हुआ है।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक ममदोट ब्लाक में पड़ती बीओपी गट्टी हैयात के पास लगी फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ बटालियन-29 के जवान वीरवार की गश्त कर रहे थे। घनी धुंध व अंधेरे में फेंसिंग के पास पाक तस्करों की हरकत महसूस की गई। इस पर पर बीएसएफ जवानों ने तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग होने पर तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंक भाग गए। सुबह सर्च अभियान चलाया गया।
फेंसिंग पार खेत में बार्डर पिल्लर नंबर-202/ 3/ 4 के पास हेरोइन के दस पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन दस किलो 265 ग्राम आंका गया है। घटनास्थल पर बीएसएफ अधिकारियों को खून के धब्बे मिले हैं, अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी एक तस्कर को बीएसएफ की गोली लगी है, जिससे वे जख्मी हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंजाब से सटी भारत-पाक सरहद से बीएसएफ जनवरी से लेकर अब तक 91 किलो 679 ग्राम हेरोइन पकड़ चुकी है।