फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Temporary electricity worker who came to install transformer was beaten up

Jalandhar News: ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे अस्थाई बिजली कर्मी से मारपीट

Tue, 01 Sep 2026 04:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 01 Sep 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Temporary electricity worker who came to install transformer was beaten up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। बमियाल क्षेत्र के गांव अनियाल में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान एक अस्थायी बिजली कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इंसाफ की मांग को लेकर एकत्र हो गए।

पीड़ित जोनी शर्मा ने पुलिस चौकी बमियाल में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जोनी शर्मा बिजली विभाग के लिए निजी तौर पर काम करते हैं। घटना के समय वह ट्रांसफार्मर और बिजली का खंभा लगाने के कार्य में जुटे थे। खंभा लगाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उनसे मारपीट की गई। ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीर बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर बमियाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed