फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Teacher on the road, an hour put the jam

अध्यापक सड़क पर, एक घंटे तक लगाया जाम

Sun, 31 Jan 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 31 Jan 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Teacher on the road, an hour put the jam
पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग में पक्के होने और मासिक वेतन बढ़ाने की मुख्य मांगों के संदर्भ में अध्यापकों ने रविवार को बस स्टैंड के फ्लाईओवर पर जमकर धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बस स्टैंड के बाहर फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। इस दौरान बसों व अन्य वाहनों के रूट को बदल कर दूसरे रास्ते से रवाना किया गया।

अध्यापक सांझा मंच के बैनर तले पंजाब भर के अध्यापक रविवार को देशभगत यादगार हाल में इकट्ठे हुए। उन्होंने देशभगत यादगार हाल से बस स्टैंड तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान अध्यापकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस स्टैंड पहुंचे अध्यापकों ने बसों के जाने वाले पुल के ऊपर जाम लगा दिया। इस वजह से बसों और ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से घूमाकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन पर बैठे अध्यापक जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे। मौके पर आए एसडीएम जालंधर-2 वरिंदरजीत सिंह बाजवा ने अध्यापकों से बात कर प्रदर्शन को खत्म करवाया।

एसडीएम ने बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग कर अध्यापकों को आश्वासन दिया कि उनकी 2 फरवरी को चीफ सेक्रेटरी के साथ पंजाब भवन में मीटिंग करवाए जाएगी।

इसके बाद 16 फरवरी को शिक्षा मंत्री के साथ चंडीगढ़ सेक्रेटेरियट में मीटिंग होगी। करीब एक घंटे तक अध्यापकों ने जाम लगाए रखा।

अध्यापक सांझा मंच के महासचिव विक्रमजीत मालेरकोटला और मनप्रीत समराला ने कहा कि मंच की मांग है कि ठेके पर रखे 5178 अध्यापकों को विभाग में रेगुलर किया जाए।

रेगुलर होने की प्रतिक्रिया पूरी होने तक अध्यापकों को 6000 रुपये मासिक वेतन बढ़ाया जाए। इसके अलावा 3442 अध्यापकों के रेगुलर नियुक्ति पत्र जलद जारी किए जाएं।


इस मौके पर परमिंदर मानसा, जसविंदर औजला, करम सिंह कपूरथला, गुरमीत सिंह मोगा, सुखविंदर संगरूर, हरविंदर होशियारपुर, गुरप्रीत पटियाला, इंद्रजीत मालेरकोटला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed